चीन विश्व के लिए एक खतरा Skip to main content

चीन विश्व के लिए एक खतरा

भारत और चीन की सेना गलवान घाटी और पैंगोंग त्सो लेक पर मई महीने से ही आमने सामने खड़ी है. 15-16 की रात इन दोनों सेनाओं के बीच में खूनी झड़प भी हुई, जिसमें भारत देश के 20 वीर जवान वीरगति को प्राप्त हुए और चीन की सेना के तरफ से 40 से 100 सैनिकों के मारे जाने की खबर है. हालाँकि चीन ने आधिकारिक तौर पर इस बात को स्वीकार नहीं किया है. चीन के लिए गलवान घाटी और DSDBO रोड बहुत महत्वपूर्ण है. इसी वजह से चीन यहाँ से पीछे नहीं हटाना चाहता. पर भारत के प्रयासों और कूटनीतिक दबाव की वजह से चीन फिंगर 8 तक पीछे हटाने की तैयार तो हो गया, परंतु वह फिंगर 4 से 5 के बीच में आ गया और अब इस से पीछे हटाने से इंकार कर रहा है.
डोकलाम की ही तरह यह मामला भी इतनी आसानी से सुलझाता नहीं दिख रहा. चीन के आतंरिक स्थिति जब जब असंतुलित हुई है चीन अपने पड़ोसी देशों पर आक्रामक हुआ है, चाहे आप 1962: नेहरू चीन युद्ध का उदाहरण ले ले या अभी के गलवान घाटी का. हालाँकि की नेहरू चीन युद्ध में नेहरू की खराब नीतियों की कीमत भारत देश को चुकाना पड़ा और इस एक तरफा युद्ध में रेजॉन्ग ला का युद्ध और जसवंत सिंह रावत को छोड़ दे तो चीन भारत पर हावी रहा था. उसके बाद जब भारत और चीन के बीच 1967: प्रथम युद्ध हुआ तब चीन को भारत के सैनिकों की ताकत का अंदाजा हुआ और चीन को हार का मुँह देखना पड़ा. यही कारण था कि चीन 1971 में भारत पाकिस्तान के बीच हुए युद्ध में चीन पाकिस्तान की मदद के लिए आगे नहीं आया. इसके बाद भी चीन भारत से जब जब टकराया, भारतीय सैनिकों ने चीन को पीछे धकेला.
भारत का चीन एक ऐसा पड़ोसी जिस से दुनिया परेशान है. परंतु चीन को हल्के में लेकर भारत ही नहीं बल्कि पुरे विश्व के देश बहुत बड़ी गलती कर रहे है. चीन के राष्ट्रपति जिंगपिंग ने चीन की सेना को 2050 तक विश्व की सबसे बड़ी और शक्तिशाली सेना बनाने का लक्ष्य रखा है. सबसे शक्तिशाली से मतलब है विश्व के सभी देशों से एक साथ लड़ सकने जितना शक्तिशाली. इसी वजह से चीन नामक समस्या का स्थायी समाधान ढूँढना जरुरी है. उसके लिए भारत को पहल करनी चाहिए और विश्व के अन्य देशों को भारत का साथ देना चाहिए.

चीन की ताकत पर वार
चीन की ताकत है उसका व्यापार. विश्व के सभी देशों को चीन से धीरे धीरे अपने व्यापारिक रिश्ते कम कर देने चाहिए. जिन उत्पादों का विकल्प किसी और देश के पास उपलब्ध हो तो उन सभी उत्पादों को उस देश से ही खरीदना चाहिए. साथ ही साथ चीन से आने वाले उत्पादों पर कर बढ़ा उस उत्पाद की कीमत को बढ़ा देना चाहिए. जिन जिन उत्पादों का विकल्प उपलब्ध नहीं है उसका उपलब्ध ढूंढ़ने के बाद व्यापर हो नहीवत कर देना चाहिए. सिर्फ इतना करने से ही चीन की आर्थिक शक्ति टूट जाएगी और इस से चीन की जनता ही अपने सरकार के खिलाफ विद्रोह कर देगी. चीन की आर्थिक शक्ति खत्म मतलब चीन खत्म. यह कहने में जीतन आसान लग रहा है उसका आसान नहीं है जनता हूँ. परन्तु करना पड़ेगा. वरना आज चीन सिर्फ आंख दिखा रहा है, कल जब यह और शक्तिशाली हो जायेगा तब यह किसी की इज्जत नहीं करेगा. सभी पर दादागिरी करेगा.

चीन की दादागिरी का विरोध करना
इसकी शुरुआत भारत को तिब्बत की स्वतंत्रता के लिए अंतर्राष्ट्रीय मंच पर आवाज उठा कर करना चाहिए. चीन ने तिब्बत पर 1950 में बलपूर्वक अपना अधिपत्य जमा लिया था. उस समय नेहरू चुप रहे थे और चीन हमारे पड़ोस में आकर बैठ गया. अब इसे सुधरने की जरुरत है. भारत के साथ साथ विश्व के सभी देश को मिल कर के तिब्बत, पूर्वी तुर्किस्तान, दक्षिणी मंगोलिया के लिए आवाज़ उठाना चाहिए जिस पर चीन जबरदस्ती कब्जा कर के बैठा हुआ है. इसके अलावा ताइवान, हांगकांग और मकाऊ जैसे देशों के समर्थन में सभी देशों को अपना आवाज उठाना चाहिए. जापान को अमेरिका के साथ मिल सेनकाकू द्वीप पर अपनी दावेदारी को और प्रबलता से रखना चाहिए. जिस से चीन अपने ही पैदा किए हुए विवाद में फंस जाए. रूस को इस बार चुप रहने की जगह अन्य देशों का साथ देना चाहिए. क्योंकि 1969 के बाद चीन ने रूस के व्लादिवोस्तोक पर भी अपना दावा कर कर चूका है और उसके लोगों ने भी बड़े ही जोर देकर यह बात कहा है कि आज नहीं तो कल हम इसे वापस लेकर रहेंगे. जिसका मतलब है भविष्य में और शक्तिशाली बनाने के बाद.

अंतराष्ट्रीय दबाव
भारत को इसी के साथ दक्षिणी चीन सागर में अपनी रूचि दिखाना चाहिए. इस से चीन न सिर्फ घिरेगा, बल्कि उस पर दबाव भी बढ़ेगा. यहाँ पर भारत को दक्षिणी चीन सागर में अमेरिका का साथ प्राप्त होगा, जिस से चीन बंध जायेगा. भारत के कई द्वीप है जिसे भारत उपयोग नहीं करता. यह मुख्य समुद्री मार्ग है जहाँ से चीन अपने उत्पादों को भेजता दूसरे देशों में भेजता है. यहाँ पर भारत को अमेरिका से समझता कर के उन द्वीपों पर सैन्य अड्डा बना चाहिए. जिस से चीन पर दबाव बना रहे. यहाँ पर सभी देशों को चौकन्ना रहना पड़ेगा. चीन ने अमेरिका को ध्यान में रख कर अपने मिसाइल बनाया है, जिस से इतने दुरी से भी आराम से अमेरिका पर परमाणु हमला भी कर सके. चीन के पास कैसे कैसे हथियार है यह शायद ही कोई देश जनता होगा. क्योंकि चीन इन सभी चीजों को बहुत ही गोपनीय रखता है. ऐसी स्थिति में चीन और भी खतरनाक हो जाता है. किसी भी देश को भविष्य में चीन को हथियार बेचने से बचना चाहिए. वरना चीन उसमें थोड़ा बहुत बदलाव कर के उसी देश पर उसका इतेमाल करने से नहीं चुकेगा.

भारत को सैन्य ताकत बढ़ाने की जरुरत
भारत देश को हमेशा ही दो देश, चीन और पाकिस्तान, से एक साथ युद्ध के लिए तैयार रहना चाहिए. न सिर्फ तैयार रहना चाहिए बल्कि अपनी सेना की ताकत उसके अनुसार बढ़ाना चाहिए. भारत देश के सेना के पास सही लाइट मशीन गन तक नहीं है. भारत को यह भी पश्चिमी देशों से मंगवाना पड़ रहा है. भारत और चीन के बीच हिमालय खड़ा है. इसकी दुर्गम पहाड़ियों में टैंक तो ज्यादा काम नहीं आएगा, परन्तु भारत के पास आर्टिलरी (बोफोर्स जैसे तोप) की भरी कमी है. उसे भारत को जल्द से जल्द पूरा करना पड़ेगा.
वायुसेना की बात करे तो किसी देश की वायुसेना ही उस देश की मुख्य ताकत माना जाता है. भारत के लड़ाकू विमानों की कमी है. दो देशों से एक साथ युद्ध की स्थिति में भारतीय वायुसेना के पास जितना स्वाड्रन होना चाहिए, उस से भारत के पास कम ही है. ऊपर से मिग 21 रिटायर होने वाले है. जिस से भारत के वायुसेना की ताकत और भी ज्यादा कम हो जाएगी. भारत को जल्द से जल्द से रूस से 12 सुखोई और 22 मिग-29 लड़ाकू विमानों को भारत में लेन के लिए प्रयास करना चाहिए. साथ ही साथ भारत को फ्रांस से राफेल को भी जल्द से जल्द भारत लेन के लिए प्रयत्न करना चाहिए.
भारतीय नौ सेना की हालत भी ज्यादा ठीक नहीं है. भारत के पास महज 15 सबमरीन है. जो पहले से ही चुन के 67 के तुलना में कम है. ऊपर से उन 15 सबमरीन में से भी अधिकतर पुराने है. यह भारत के लिए चिंता का विषय है. हालाँकि भारत ने इस कमी को पूरा करने के लिए अमरीका से P-8 विमान ले रखा है. परंतु भारत को अपनी इस कमी को जल्द से जल्द पूरा करना पड़ेगा.

भारत को अपने विदेश नीति के बारे में गहन अध्यन कर के उसे बदलने की जरुरत है. भारत की इस लचीली और अपने पड़ोसियों के बारे में पहले सोचने की नीति का खामियाजा भारत को समय समय पर भुगतना पड़ा है. इस पर भारत देश के नेताओं को ध्यान देने की जरुरत है. और साथ ही साथ भारत के नेताओं को कम से कम बाहरी आक्रमण के समय एक होकर सत्ता पक्ष के साथ खड़े रहने की जरुरत है. देश रहेगा तो राजनीती भी चलती रहेगी. राजनीति करने के लिए देश का रहना बहुत जरुरी है.

जय हिन्द
वंदेमातरम


Comments

Popular posts from this blog

राजा पुरु और सिकंदर का युद्ध

भारत प्राचीन काल से ही अति समृद्ध देश रहा है. इसके साक्ष्य इतिहास में मिलते है. इसी वजह से भारत को सोने की चिड़ियाँ कहा जाता था. यह भारत की समृद्धि ही थी, जिसके वजह से विदेशी हमेशा से ही भारत की तरफ आकर्षित हुए है और भारत पर आक्रमण कर भारत को विजयी करने की कोशिश करते आए है. भारत पर आक्रमण करने वालों में सिकंदर (Alexander), हूण, तुर्क, मंगोल, मुगल, डच, पुर्तगाली, फ्रांसिसी और ब्रिटिश प्रमुख है. आज से हम भारत पर हुए सभी विदेशी आक्रमणों की चर्चा करेंगे. साथ ही साथ हम ऐसे महान राजा, महाराजा और वीरांगनाओं पर भी चर्चा करेंगे, जिन्होंने इन विदेशी आक्रांताओ के विरुद्ध या तो बहादुरी से युद्ध किया या फिर उन्हें पराजित कर वापस लौटने पर मजबूर कर दिया. यह केवल एक इसी लेख में लिख पाना संभव नहीं है. वजह से इसके मैं कई भागों में लिखूँगा. इस कड़ी के पहले भाग में हम बात करेंगे सिकंदर की, जिसे यूरोपीय और कुछ हमारे इतिहासकार महान की उपाधि देते है. हम इस बात पर भी चर्चा करेंगे कि क्या सिकंदर वास्तव में इतना महान था या फिर यूरोपीय इतिहासकारों ने सिकंदर के बारे में कुछ ज्यादा ही बढ़ा चढ़ा कर लिखा है? इसमें हम बह...

भारत वर्ष को शक विहीन करने वाले राजाधिराजमहाराज "विक्रमादित्य"

विदेशी आक्रांताओं के द्वितीय कड़ी में हमने पुष्यमित्र शुंग के विषय में चर्चा किया, जिन्होंने भारत को यवनों (Indo Greek) के आक्रमण से बचाया. आज हम एक ऐसे सम्राट के विषय में चर्चा करेंगे, जिसने भारत वर्ष में से शकों (Indo-Scythians) के साम्राज्य को उखाड़ फेंका और भारत वर्ष पर 100 वर्ष तक राज्य किया. एक ऐसे सम्राट की, जिन्होंने विक्रम संवत का आरंभ किया. एक ऐसे सम्राट की, जिसे हमारे इतिहासकारों ने अत्यंत परिश्रम से ऐतिहासिक से काल्पनिक पात्र बना दिया है. एक ऐसे राजा की, जिनकी कहानियाँ आज भी विक्रम बैताल और सिंहासन बत्तीसी में सुनाये जाते है. हम चर्चा करेंगे भारत वर्ष के चक्रवर्ती सम्राट विक्रमसेन की, जिन्हे आगे चल कर "विक्रमादित्य" कहा जाने लगा. विक्रमसेन की महानताऔर श्रेष्ठता समझने के लिए केवल इतना कहना ही पर्याप्त है कि "अगर किसी राजा को महान बतलाना हो, उसे नाम में विक्रमादित्य जोड़ दिया जाता था." इस प्रकार विक्रमादित्य नाम महानता का प्रतिक एक उपाधि बन गया और विक्रमादित्य एक काल्पनिक पात्र. आज विदेशी आक्रांताओं के तृतीय भाग में हम उन्ही विक्रमादित्य की चर्चा करेंगे. शकों...

भारत और वैदिक धर्म के रक्षक पुष्यमित्र शुंग

विदेशी आक्रांताओं के प्रथम कड़ी में हमने सिकंदर के भारत पर आक्रमण और राजा पुरु के साथ युद्ध के विषय में चर्चा किया था. विदेशी आक्रांताओं की द्वितीय कड़ी में हम ऐसे एक महान राजा के विषय में चर्चा करेंगे, जिसे एक षड़यंत्र कर इतिहास के पन्नों से मिटाने के लिए हर संभव प्रयत्न किया गया. कभी उसे बौद्ध धर्म का कट्टर विरोधी और बौद्ध भिक्षुकों का संहारक कहा गया, कभी उसे कट्टर वैदिक शासन को पुनः स्थापित करने वाला कहा गया. किन्तु वामपंथी इतिहासकारों ने कभी उस महान राजा को उचित का श्रेय दिया ही नहीं. क्योंकि वह एक ब्राम्हण राजा था. यही कारण है कि आज वह राजा, जिसे "भारत का रक्षक" का उपनाम दिया जाना चाहिए था, भारत के इतिहास के पन्नों से विलुप्त कर दिया गया है. हम बात कर रहे है पुष्यमित्र शुंग की, जिन्होंने भारत की रक्षा यवन (Indo Greek) आक्रमण से किया. सिकंदर (Alexander) के आक्रमण के बाद का भारत (मगध साम्राज्य) सिकंदर के भारत पर आक्रमण और राजा पुरु के साथ युद्ध के बाद आचार्य चाणक्य ने नंदवंश के अंतिम राजा धनानंद को राजगद्दी से पद्चुस्त कर चन्द्रगुप्त को मगध का राजा बनाया. यहीं से मगध में मौर्...

जैन: भारत के असली अल्पसंख्यकों में से एक

भारत की सभ्यता प्राचीनतम सभ्यताओं में से एक है. यहाँ सनातन धर्म के साथ साथ जैन धर्म बौद्ध धर्म को मानाने वाले लोग शांति और समभाव से सदियों से रहते आ रहे है. भारत के कोने कोने में सनातन धर्म के मंदिरो के साथ साथ बौद्ध मठों और जैन तीर्थ स्थानों का भी अपना इतिहास रहा है. किन्तु तलवार के दम पर एक धर्म का फैलाव इस तरह हुआ कि आज अपने ही देश में यह प्राचीन धर्म एक अल्पसंख्यक बन कर रह गए है. ज्यादा संख्या न होने की वजह से किसी के वोट बैंक को ज्यादा फायदा नहीं पंहुचा सकते, इसी वजह से यह अल्पसंख्यक हमेशा से ही उपेक्षित रहा है. हद तो तब हो गई, जब राज्य सरकारों के द्वारा इन देरासरों की उचित सुरक्षा और रख रखाव का आभाव देखा गया. आज की चर्चा हम इसी उपेक्षित जैन समाज पर करेंगें. जैन धर्म का इतिहास इस धर्म का इतिहास सनातन धर्म के समानांतर चला आ रहा है. जैन धर्म में मानाने वाले अपनी भगवान को तीर्थकर कहते है. इस प्रकार जैन धर्म के प्रथम तीर्थकर ऋषभदेव है, जो इस धर्म के संस्थापक माने जाते है. ऋषभदेव को "आदिदेव" या "आदिश्वरा" भी कह कर संबोधित किया जाता है, जिसका अर्थ होता है प्रथम ईश्वर...

किसान आंदोलन: राजनैतिक दलों के लिए एक अवसर?

इस से पहले के एक लेख में हमने नए कृषि कानून के बारे में चर्चा किया था, जिसमें हमने केवल उस कानून, उस कानून के प्रावधान और उस कानून के प्रावधान से संबंधित समस्याओं और उनके उचित समाधान के बारे में बात किया था. आज हम थोड़ा सा बात करेंगें, इस किसान आंदोलन के नेताओं की मांगों के बारे में और साथ ही साथ इसी किसान आंदोलन में खुद के एक और मौका ढूँढने वाले राजनैतिक दलों के बारे में. साथ में यह भी समझने की कोशिश करेंगें कि "क्या यह आंदोलन किसानो का ही आंदोलन है या किसी राजनैतिक दल के इशारे पर किया जा रहा है, ताकि वह इस से अपना कोई स्वार्थ सिद्ध कर सके." किसान आंदोलन के नेताओं की मांग किसान आंदोलन के नेता बस इन तीनों कानून को रद्द करने की मांग कर रहे हैं. वो इन कानून में किसी भी तरह के सुधार कर के लागु करने के पक्ष में नहीं हैं. वो सभी जिद्द पर अड़े हुए हैं कि बस यह कानून रद्द करो और न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP:- Minimum Support Price) पर कानून बनाओ. कही न कही इस आंदोलन का मुख्या मुद्दा भी MSP ही है. MSP अर्थात किसी भी फसल को खरीदने का न्यूनतम मूल्य, जो किसान को APMC में मिलता है. नए कृषि क...