चीन: एक पड़ोसी जिस से दुनिया परेशान है. Skip to main content

चीन: एक पड़ोसी जिस से दुनिया परेशान है.

चीन भारत का एक ऐसा पड़ोसी देश है जिसकी सीमा 1950 तक भारत से नहीं लगती थी. परंतु 1950 में जब चीन ने तिब्बत पर कब्ज़ा किया, तब नेहरू चुप रहे और इस तरह से चीन भारत के सीमा पर आ गया और 1962 में नेहरू चीन युद्ध के समय में अक्साई चीन पर कब्ज़ा कर लिया. उसके बाद भी चीन की विस्तारवादी नीति यही नहीं रुकी. कभी सिक्किम, तो कभी अरुणाचल प्रदेश पर अपना दावा करता रहा और आज भारत के लद्दाख में स्थित गलवान घाटी, पैंगॉन्ग झील के तरफ भी अपना दावा कर रहा है. हालाँकि भारत की सेना उसे मुँह तोड़ जवाब दे रही है, परंतु चीन अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहा है. 
चीन भारत का ही नहीं बल्कि उसके लगभग सभी पड़ोसी देश जैसे कि अफगानिस्तान, पाकिस्तान, रूस, जापान, ताइवान, मंगोलिया, भूटान, म्यांमार इत्यादि के साथ सीम विवाद है. इसके साथ ही चीन ने अमेरिका के साथ भी दक्षिणी चीन सागर में विवाद खड़ा कर लिया है और सबसे बड़े आश्चर्य की बात यह है कि उसने सभी बड़े देशों के साथ विवाद एक साथ खड़ा किया है और चीन पर Covid-19 वायरस को फैलाने का आरोप लगने के बाद इस विवाद को बढ़ा दिया है.

जापान चीन विवाद
जापान और चीन का विवाद इनके इतिहास के जितना ही पुराना है. द्वितीय विश्व युद्ध के समय जापान का एक यूनिट 731 था जो चीन के लोगों पर अलग अलग तरह से अत्याचार करते थे. यूनिट 731, जो स्वस्थ्य से संबंधित शोध के नाम पर चीन के लोगों पर अलग अलग तरह से अत्याचार करते थे. ये अत्याचार द्वितीय विश्व युद्ध में जापान की हार के साथ ही बंद हुआ. पर जापान और चीन के बीच विवाद का कारन फ़िलहाल यह नहीं है. इसका कारण है सेनकाकू द्वीप 1971 में जापान ने इस द्वीप पर अपना झंडा लगा दिया. उस समय ऐसा ही होता था कि इसने पहले अपना झंडा लगा दिया वो द्वीप उसका. चीन की उस मानवरहित द्वीप में दिलचस्पी तब बढ़ गई जब शोध से पता चला कि सेनकाकु द्वीप के आसपास कच्चे तेल और प्रकृति गैस का भंडार है. इसी वजह चीन अपने पुराने इतिहास का हवाला देकर इस द्वीप को अपना बता रहा है. जापान ने गलवान घाटी में चीन और भारत के बीच बढ़ते तनाव को ध्यान में रखते हुए कुछ ऐसे बदलाव किये जिस से सेनकाकू द्वीप पर जापान का दावा और मजबूत हो जाए.

रूस चीन विवाद
चीन ने रूस के व्लादिवोस्टोक द्वीप पर अपना दावा करना शुर कर दिया था और दोनों देशो के बीच में 1969 में युद्ध भी हुआ था. जिसमे चीन की हार हुई थी. उसके बाद चीन ने रूस के साथ अच्छे संबंध बना लिए था. चीन इतना समझ गया था कि अगर उसे एशिया और अपने आसपास के देशो पर कब्जा करना है, तो उसे अपने दक्षिणी सीमा को शांत रखना पड़ेगा. पर फ़िलहाल में भारत और चीन के बीच हुए गलवान घाटी के सीमा विवाद में रूस का झुकाव भारत कि तरफ देखने को मिला और वह भारत का समर्थन करते दिखा. इसके बाद ही चीन ने रूस के शहर व्लादिवोस्तोक पर अपना दावा कर दिया है चीन ने दावा करते हुए कहा है कि 1860 से पहले व्लादिवोस्तोक शहर चीन का ही था. प्रशांत महासागर में स्थित नौसेना के बड़े में व्लादिवोस्तोक रूस का प्रमुख नौसेना का अड्डा है. रूस ने कुछ दिन पहले ही चीन के खुफिया एजेंसी के ऊपर पनडुब्बी से जुड़ी टॉप सीक्रेट फाइल चुराने का आरोप लगाया था.

भूटान चीन विवाद
भूटान में राजशाही है. भूटान और चीन के बीच कोई भी राजनयिक संबंध नहीं है, परन्तु 1984 से 2016 के बीच दोनों देशों के बीच सीमा विवाद की वजह से 24 बार बात किया है. चीन भूटान के डारचेन, लाब्रांग मठ, गरतोक और छोटे छोटे मठो पर अपन हक़ जताता ही रहा है. पर इस पर उसने कुछ ऐस कर दिया है जिस से भारत की चिंता बढ़ गई है. चीन ने भूटान के सकटेंग वाइल्डलाइफ सेंचुरी पर अपना दावा कर दिया है. चीन ने इससे पहले यह दावा कभी नहीं किया था. साथ ही चीन ने यह भी कहा है कि यह चीन और भूटान के बीच का मामला है, इसमें किसी और देश को दखल नहीं देना चाहिए. यह सीधा इशारा भारत की तरफ है.

अमेरिका चीन विवाद 
अमेरिका चीन की कोई भी सीमा एक दूसरे से लगती तो नहीं है, परन्तु चीन की विस्तारवादी नीति की वजह से अमेरिका और चीन के बीच में विवाद अपने चरम पर है. यह विवाद हुआ है दक्षिणी चीन सागर को लेकर. चीन ने अपना दावा पूरी दक्षिणी चीन सागर पर कर दिया है. सोलोमन द्वीप पर अपना सैन्य अड्डा बना कर चीन ने अमेरिका और उसके सभी साथी देशों की चिंता बढ़ा दिया है. अमेरिकी राष्ट्रपति कोरोना फ़ैलाने के लिए खुल कर के चीन को जिम्मेदार ठहराते रहे है. इसी के साथ चीनी सागर में चीन की बढती दखल और जापान के साथ सेनकाकू द्वीप को लेकर तनाव की वजह से अमेरिका ने अपने 3 विमानवाहक पोत दक्षिणी चीन सागर में उतार दिया है.

इन देशों के साथ चीन के सीमा विवाद चल रहे है. हांगकांग और मकाऊ पर भी वह अपना कब्ज़ा कर लेना चाहता है. परन्तु कुछ ऐसी भी देश है जिस पर चीन अपना कब्जा कर चूका है जैसे :
  • मंगोलिया
द्वितीय विश्व युद्ध के बाद ही चीन ने अपने उत्तर में स्थित मंगोलिया पर कब्जा कर लिया, जिसे इनर मंगोलिया कहते है. इसका क्षेत्रफल लगभाग 11.83 लाख वर्ग किलोमीटर है. इसके बाद से चीन ने मंगोलिया के साथ अपने रिश्ते सुधारने पर ध्यान दिया और सुधार भी लिया था. आज चीन मंगोलिया के बीच व्यापारिक संबंध बहुत अच्छे है. परन्तु मंगोलिया चीन के प्रति हमेशा शंकास्पद रहता है.
  • पूर्वी तुर्किस्तान
चीन ने पूर्वी तुर्किस्तान पर 1949 में ही कब्जा कर लिया था. चीन इसे शिनजियांग प्रांत बताता है. यहाँ की कुल आबादी में 45% उइगर मुस्लिम हैं, जबकि 40% हान चीनी है.
  • तिब्बत
1949 में चीन में हुए सिविल वॉर में कम्युनिस्ट पार्टी की जीत के साथ ही चीन अपनी विस्तार वादी नीति पर चलता रहा है. 1950 में चीन ने तिब्बत पर आक्रमण कर तिब्बत पर कब्जा कर लिया है. तिब्बत पर इसी कब्ज़े की वजह से चीन भारत की सीमा पर आ बैठा, वरना इस से पहले भारत और चीन की सीमा कही मिलती ही नहीं थी.
  • ताइवान
1949 में हुए सिविल वॉर के बाद चीन बना पीपल रिपब्लिक ऑफ़ चीन और ताइवान बना रिपब्लिक ऑफ़ चीन. परन्तु चीन अब ताइवान को भी अपना ही हिस्सा मानता और बताता रहता है. 
इन सब के अलावा चीन के वियतनाम, म्यांमार इंडोनेशिया जैसे देशों के साथ भी सीमा को लेकर विवाद चल ही रहा है. चीन और इंडोनेशिया के बीच किसी ज़मीनी सीमा को लेकर विवाद नहीं है, बल्कि ये विवाद समुंद्री सीमा को लेकर है चीन ने इंडोनेशिया के नटुना द्वीप को लेकर.

चीनी राष्ट्रपति जिंगपिंग ने 2050 तक चीन की सेना को विश्व की सबसे ताकतवर सेना बनाने का उद्देश्य बनाया है. उसी वजह से वह सेना पर लगातार खर्च बढ़ता ही रहता है. यह विश्व के सभी देशों के लिए खतरे की घंटी है. जब चीन इतना ताकतवर नहीं होने के बाद भी लगभग सभी बड़े देशों के साथ उलझ रहा है और छोटे देशों की तो वह परवाह करता ही नहीं है, तो सोचने वाली बात यह है कि अगर वह चीन की सेना को विश्व की सबसे बड़ी ताकतवर सेना बनाने में कामयाब हो गया तब क्या होगा?

जय हिन्द 
वंदेमातरम

यह भी पढ़ें

Comments

Popular posts from this blog

कविता: नारी शक्ति

नारी को सनातन धर्म में पूजनीय बताया गया है और देवी का स्थान दिया गया है. तभी कहा गया है कि " यत्र नारी पूज्यन्ते, रमन्ते तत्र देवता." अर्थात जहाँ नारी की पूजा होती है, देवताओं का वहीं वास होता है. यहाँ पूजा का मतलब है सम्मान. परंतु यह समाज धीरे धीरे पुरुष प्रधान बनता गया. नारी और उनके अस्तित्व पर प्रश्नचिन्ह खड़ा करता गया. हालाँकि स्थिति पहले से कुछ हद तक सुधरी जरूर है. परंतु यह प्रत्येक जगह नहीं. आज भी कही कही स्थिति दयनीय है. इसे बदलने की जरुरत है. नारी शक्ति पर मैंने यह कविता लिखा है, जिसका शीर्षक ही है नारी शक्ति.  नारी शक्ति नारी तू कमजोर नहीं, जीवन का आधार है. तुझ बिन जीवन तो, क्या असंभव पूरा संसार है. तू माँ है बहन है बेटी है, तू शिव में शक्ति का इकार है. तुझ बिन शिव शव है, ये मनुष्य तो निराधार है. तू काली है तू दुर्गा है, तू शक्ति का श्रोत है. तू भवानी जगदम्बा है, तू ही जीवन ज्योत है. क्षमा में तू गंगा है, ममता में तू धरती है. तू युद्ध में रणचंडी है, जीवनदायनी प्रकृति है. जय हिन्द वंदेमातरम

कविता: भारत देश

भारत में अक्सर बहस होता रहता है कि एक धर्म विशेष पर बहुत जुल्म हो रहे है. उन्हें परेशान किया जा रहा है. परंतु सच यह है कि वह धर्म विशेष भारत देश में जितने आराम से और स्वतंत्रता से रह रहे हैं, उतनी स्वतंत्रता से वह कहीं और नहीं रह सकते. यह वही भारत देश है, जहाँ वोट बैंक की राजनीती के लिए लोगों को उनके जाति और धर्म के नाम पर बाँटा जाता है. जहाँ का युवा "इस देश का कुछ नहीं हो सकता" कह कर हर बात को टाल देता है. जहाँ देश भक्ति सिर्फ क्रिकेट मैच या आतंकवादी हमले पर ही जागती है. जहाँ जुर्म होते देख गाँधी की अहिंसा याद आती है. इन्ही सभी बातों को ध्यान में रख कर कुछ दिन पहले मैंने एक कविता लिखा था, जिसे आप सब के सामने प्रस्तुत कर रहा हूँ, जिसका शीर्षक है, "भारत देश" भारत देश एक तरफ देश की सीमा पर, सिपाही अपना खून बहता है. वहीं कड़ी सुरक्षा में रहने वाला, खुद को असुरक्षित पाता है. जहाँ कायर शराफत की चादर ओढ़े है, और अपराधी देश को चलता है. जहाँ अपनी गलती कोई नहीं मानता, पर दूसरों को दोषी ठहराता है. वही ए मेरे प्यारे दोस्त, भारत देश कहलाता है. जहाँ इंसान को इंसानियत से नहीं, भाषा...

एक जैन वीरांगना: रानी अब्बक्का चौटा

भारतीय तटरक्षक बल ने 2012 में अपने खेमे में एक गश्ती पोत को शामिल किया. भारत में निर्मित इस पोत का निर्माण हिंदुस्तान शिप यार्ड में विशाखापटनम में हुआ था. 50 मीटर  लंबे इस गश्ती पोत में 5 अधिकारियों के साथ 34 नाविक इसमें रह सकते है. इसमें 1x 30mm CRN Naval Gun और 2x12.7mm HMG (High Machine Gan)  लगा हुआ है. इस गश्ती पोत का नाम है रानी अब्बक्का Class Patrol Vessel. अब मन में यह सवाल आया होगा कि कौन है ये रानी अब्बक्का, जिनके नाम पर इस गश्ती पोत का नाम रखा गया है? आइए  देखते है.

राजा पुरु और सिकंदर का युद्ध

भारत प्राचीन काल से ही अति समृद्ध देश रहा है. इसके साक्ष्य इतिहास में मिलते है. इसी वजह से भारत को सोने की चिड़ियाँ कहा जाता था. यह भारत की समृद्धि ही थी, जिसके वजह से विदेशी हमेशा से ही भारत की तरफ आकर्षित हुए है और भारत पर आक्रमण कर भारत को विजयी करने की कोशिश करते आए है. भारत पर आक्रमण करने वालों में सिकंदर (Alexander), हूण, तुर्क, मंगोल, मुगल, डच, पुर्तगाली, फ्रांसिसी और ब्रिटिश प्रमुख है. आज से हम भारत पर हुए सभी विदेशी आक्रमणों की चर्चा करेंगे. साथ ही साथ हम ऐसे महान राजा, महाराजा और वीरांगनाओं पर भी चर्चा करेंगे, जिन्होंने इन विदेशी आक्रांताओ के विरुद्ध या तो बहादुरी से युद्ध किया या फिर उन्हें पराजित कर वापस लौटने पर मजबूर कर दिया. यह केवल एक इसी लेख में लिख पाना संभव नहीं है. वजह से इसके मैं कई भागों में लिखूँगा. इस कड़ी के पहले भाग में हम बात करेंगे सिकंदर की, जिसे यूरोपीय और कुछ हमारे इतिहासकार महान की उपाधि देते है. हम इस बात पर भी चर्चा करेंगे कि क्या सिकंदर वास्तव में इतना महान था या फिर यूरोपीय इतिहासकारों ने सिकंदर के बारे में कुछ ज्यादा ही बढ़ा चढ़ा कर लिखा है? इसमें हम बह...

भारत वर्ष को शक विहीन करने वाले राजाधिराजमहाराज "विक्रमादित्य"

विदेशी आक्रांताओं के द्वितीय कड़ी में हमने पुष्यमित्र शुंग के विषय में चर्चा किया, जिन्होंने भारत को यवनों (Indo Greek) के आक्रमण से बचाया. आज हम एक ऐसे सम्राट के विषय में चर्चा करेंगे, जिसने भारत वर्ष में से शकों (Indo-Scythians) के साम्राज्य को उखाड़ फेंका और भारत वर्ष पर 100 वर्ष तक राज्य किया. एक ऐसे सम्राट की, जिन्होंने विक्रम संवत का आरंभ किया. एक ऐसे सम्राट की, जिसे हमारे इतिहासकारों ने अत्यंत परिश्रम से ऐतिहासिक से काल्पनिक पात्र बना दिया है. एक ऐसे राजा की, जिनकी कहानियाँ आज भी विक्रम बैताल और सिंहासन बत्तीसी में सुनाये जाते है. हम चर्चा करेंगे भारत वर्ष के चक्रवर्ती सम्राट विक्रमसेन की, जिन्हे आगे चल कर "विक्रमादित्य" कहा जाने लगा. विक्रमसेन की महानताऔर श्रेष्ठता समझने के लिए केवल इतना कहना ही पर्याप्त है कि "अगर किसी राजा को महान बतलाना हो, उसे नाम में विक्रमादित्य जोड़ दिया जाता था." इस प्रकार विक्रमादित्य नाम महानता का प्रतिक एक उपाधि बन गया और विक्रमादित्य एक काल्पनिक पात्र. आज विदेशी आक्रांताओं के तृतीय भाग में हम उन्ही विक्रमादित्य की चर्चा करेंगे. शकों...