छत्रपति शिवजी महाराज राजे Skip to main content

छत्रपति शिवजी महाराज राजे

आज छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती है. आज ही के दिन उनका जन्म 1630 में हुआ था. शिवाजी महाराज एक कुशल शासक, योग्य सेनापति, राजनीति और कूटनीति में निपुण, गोरिल्ला लड़ाई में धुरंधर थे. शिवाजी महाराज भारतीय शासक और मराठा साम्राज्य के संस्थापक थे. शिवाजी महाराज ने मुगल आक्रान्ताओं से लोहा लिया और उनके विरुद्ध जाकर, युद्ध कर और उन्हें हरा कर अपना एक अलग साम्राज्य बनाया. शिवाजी महाराज ने स्वराज का सपना देखा और हिन्दू साम्राज्य का प्रतिक भगवे को अपना कर सम्पूर्ण भारत वर्ष की भूमि को भगवामय करने का सपना देखा, जिसे उन्होंने काफी हद तक पूरा भी किया. किन्तु शिवाजी राजे का केवल इतना ही परिचय है? क्या युद्ध, कूटनीति, भगवा, स्वराज से अलग शिवाजी राजे का कोई और व्यक्तित्व नहीं है? हम आज की चर्चा शिवाजी राजे के कुछ ऐसी बातों पर करेंगे, जिससे शायद बहुत ही कम लोग परिचित है. अगर परिचित भी है, तो वो उस पर बात नहीं करते.

मातृभक्त
शिवाजी राजे की माता का नाम जीजाबाई था. राजे का पालन पोषण उनकी माता श्री ने अकेले ही किया था. साथ ही साथ राजे की पहली गुरु भी वही बनी. जिजाऊ साहेब राजे को बचपन से ही भगवान राम, कृष्णा महाभारत इत्यादि की कहानियाँ सुनाया करती थी. राजे को यह कहानियाँ बहुत पसंद भी थी. राजे की व्यक्तित्व पर इनकी माता श्री का बहुत ही गहरा प्रभाव था. उनके व्यक्तित्व में जिजाऊ साहेब की छवि दिखती भी थी. जिजाऊ साहेब राजे को रामायण और महाभारत को पढ़ कर सुनाया करती थी. राजे उसे बड़े ध्यान से सुनते एवं उसका अध्ययन करते. जिजाऊ साहेब उन्हें कूटनीति के बारे में भी बताती थी. धीरे धीरे वो सभी गुणों में निपुण होते गए. राजे के मातृभक्ति ने ही उन्हें छत्रपति शिवाजी महाराज बनाया, ऐसा कहना गलत नहीं होगा. क्योंकि राजे जिजाऊ साहेब की हर बात मानते थे और उनकी किसी बात को आज तक नहीं टाला. राजे को पराधीनता से मुक्ति और स्वराज पाने की प्रेरणा जिजाऊ साहेब की कहानियों और उनके मार्गदर्शन की वजह से मिली. यह जिजाऊ साहेब का सपना भी था. राजे केवल अपनी माँ के सपने को पूरा करने 18 वर्ष की आयु में ही निकल पड़े और उसके सपने को काफी हद तक पूरा कर दिया. सिंहगढ़ (कोंढाणा) किले को वापस लेने की जिद्द जिजाऊ साहेब की ही थी.

गुरुभक्त
आज तक जितने भी महान व्यक्ति इस धरती पर हुए है, उनमें उनके गुरुओ को महत्वपूर्ण योगदान रहा है. जैसे भगवान वेद व्यास के गुरु महर्षि वासुदेव, महर्षि अगस्त्य के गुरु भगवान शिव, परशुराम जी के गुरु भगवान शिव, हनुमान जी के गुरु सूर्यदेव, लव कुश के गुरु भगवान वाल्मीकि, भीष्म, द्रोणाचार्य और कर्ण के गुरु महर्षि परशुराम, अर्जुन के गुरु द्रोणाचार्य, चन्द्रगुप्त मौर्या और सम्राट अशोक के गुरु चाणक्य इत्यादि प्रसिद्ध उदाहरण है. वैसे ही उनकी माता के बाद राजे के गुरु बने समर्थ गुरु स्वामी रामदास. उनके गुरु ने राजे को निर्भीक, अन्याय से जूझने का सामर्थ्य और संगठनात्मक योगदान की शिक्षा दी. यह उनके गुरु का प्रताप ही था कि राजे निडर, साहसी और कुशल राजा बने. राजे बहुत बड़े गुरु भक्त थे. राजे ने अपने गुरु के चरण पादुका को रख कर शासन किया और अपने गुरु के नाम पर ही सिक्के चलवाए.

नारी सम्मान
छत्रपति शिवाजी राजे नारियों का बहुत सम्मान करते थे. ऐसे कई प्रसंग है जब राजे ने स्त्री अपमान पर बहुत ही कठोर दंड दिया है. एक बार उनके राज्य में किसी ने एक महिला के साथ बलात्कार किया. राजे इस से इतना क्रोधित हुए कि उन्होंने उस अपराधी के दोनों हाथ कटवा दिए. मुगलों से हुए युद्ध में जब मराठा विजयी हुए, तो कुछ मराठा सरदारों ने कल्याण के सूबेदार की पुत्रवधु, जो अत्यंत सुन्दर थी, को बंदी बनाकर राजे के समक्ष प्रस्तुत करने का सोचा. उस समय युद्ध बंदी राजाओं की बहन/बेटी/बीवियों को दासी बनाकर रखने और उनका शोषण का चलन था. मराठा सरदार यही सोचें कि उनकी इस हरकत से राजे प्रसन्न हो जायेंगे. उन मराठा सरदारों ने उस स्त्री को राजे के सामने प्रस्तुत करते हुए कहा कि "राजे, हम आपके लिए एक अत्यंत सुन्दर स्त्री लेकर आए है." राजे ने उस स्त्री को देखकर कहा कि "आप वाकई में बहुत सुन्दर है. मैंने ऐसी सुन्दर स्त्री इस से पहले कभी नहीं देखा. अगर मेरी माँ भी आप जितनी ही सुन्दर होती और आज मैं भी सुन्दर होता." राजे ने उस स्त्री में अपनी माँ को देखा. उसके बाद राजे ने उस स्त्री को उपहार देकर उसे सम्मान वापस भिजवा दिया. यह निसंदेह उनकी माता और उनके गुरु की ही शिक्षा थी, जिन्होंने सनातन धर्म के "यत्र नारी पूज्यन्ते, रमन्ते तत्र देवता" का ज्ञान राजे को बचपन से ही दिया था.

कुशल राजा और मित्रवत्सल
इतिहास में शायद ही ऐसा कोई राजा हुआ होगा जिसके राज्य में कभी विद्रोह न हुआ हो. किंतु छत्रपति शिवाजी राजे के राज्य में कभी कोई विद्रोह हुआ हो, ऐसा इतिहास में कही भी वर्णन नहीं मिलता है. इस से यह ज्ञात होता है कि राजे एक कुशल राजा थे. राजे ने कभी किसी निर्दोष का कत्ल नहीं किया या करवाया. यह उस समय की बात है, जब धर्म के नाम पर नरसंहार हुआ करता था. कभी यमुना के पानी को लाल किया गया, तो कभी नरमुंडों का पहाड़ खड़ा किया गया. ऐसे समय में भी किसी का धर्म के नाम पर कत्ल न करना अपने आप में बहुत बड़ी बात है. राजे ने जब सूरत, जो उस समय हज यात्रा का मार्ग हुआ करता था, पर चढ़ाई कर वहाँ के सूबेदार इनायत खान को हारने के बाद जब सूरत को लूट था, तब भी किसी निर्दोष को नहीं मारा था.
कोंढाणा के किले को जीतने के लिए जब सूबेदार तानाजी मालुसरे ने कोंढाणा पर चढ़ाई किया था, तब तानाजी ने कोंढाणा किले पर तो विजय प्राप्त कर लिया, किन्तु स्वयं वीरगति को प्राप्त हो गए. उनके वीरगति का समाचार सुन कर राजे फुट फुट कर रोने लगे और कहा कि "गड आला, पण सिंह गेला." अर्थात "हम किला तो जीत गए, परन्तु मेरा सिंह चला गया." तब तानाजी के सम्मान में राजे ने कोंढाणा का नाम सिंहगढ़ रख दिया.

सर्वधर्म सम्मान
राजे बचपन से ही रामायण महाभारत और श्रीमद्भागवत गीता का ही गहन अध्ययन करते हुए बड़े हुए. उनकी माता श्री ने भी उन्हें श्री राम, श्री कृष्ण के चरित्र के बारे में कहानियाँ सुनाती थी. अपने गुरु के पास भी उनका समय ऐसा ही व्यतीत हुआ. इसी वजह से राजे भी अत्यंत धार्मिक थे. वो महादेव और माँ भवानी के उपासक थे. किन्तु वो दूसरे धर्मों का सम्मान करते थे. इतिहास में कहीं ऐसा वर्णन नहीं मिलता, जहाँ राजे ने कभी किसी धर्म का उपहास किया हो या कभी किसी धर्म को नीचा दिखाया हो. उनके राज्य में दूसरे धर्म के लोग भी रहते थे और अपने धर्म का पालन बिना किसी रोक टोक के करते थे. यह उस समय के लिए बहुत ही बड़ी बात थी.

यह छत्रपति शिवाजी महाराज के व्यक्तित्व के कुछ पहलु थे. आज जो भी शिवाजी राजे के नाम राजनीति करते है या शिवाजी को भगवान की तरह पूजते है, किन्तु उनके मूल्यों से दूर दूर तक उनका कोई रिश्ता नहीं होता है. उन लोगों को राजे के जीवन के इस पहलु को भी स्वयं के जीवन में अपनाना चाहिए. छत्रपति शिवाजी महाराज का जीवन एक आदर्श है, जिसे आज भी अपने जीवन में अपनाया जा सकता है और जो खुद को हिन्दू या कट्टर हिन्दू मानते है, उन्हें राजे के जीवन से कुछ सीखना चाहिए. यही छत्रपति शिवाजी राजे को सच्ची श्रद्धांजलि होगा.

जय हिन्द
वन्दे मातरम



यह भी पढ़ें

Comments

Popular posts from this blog

राजा पुरु और सिकंदर का युद्ध

भारत प्राचीन काल से ही अति समृद्ध देश रहा है. इसके साक्ष्य इतिहास में मिलते है. इसी वजह से भारत को सोने की चिड़ियाँ कहा जाता था. यह भारत की समृद्धि ही थी, जिसके वजह से विदेशी हमेशा से ही भारत की तरफ आकर्षित हुए है और भारत पर आक्रमण कर भारत को विजयी करने की कोशिश करते आए है. भारत पर आक्रमण करने वालों में सिकंदर (Alexander), हूण, तुर्क, मंगोल, मुगल, डच, पुर्तगाली, फ्रांसिसी और ब्रिटिश प्रमुख है. आज से हम भारत पर हुए सभी विदेशी आक्रमणों की चर्चा करेंगे. साथ ही साथ हम ऐसे महान राजा, महाराजा और वीरांगनाओं पर भी चर्चा करेंगे, जिन्होंने इन विदेशी आक्रांताओ के विरुद्ध या तो बहादुरी से युद्ध किया या फिर उन्हें पराजित कर वापस लौटने पर मजबूर कर दिया. यह केवल एक इसी लेख में लिख पाना संभव नहीं है. वजह से इसके मैं कई भागों में लिखूँगा. इस कड़ी के पहले भाग में हम बात करेंगे सिकंदर की, जिसे यूरोपीय और कुछ हमारे इतिहासकार महान की उपाधि देते है. हम इस बात पर भी चर्चा करेंगे कि क्या सिकंदर वास्तव में इतना महान था या फिर यूरोपीय इतिहासकारों ने सिकंदर के बारे में कुछ ज्यादा ही बढ़ा चढ़ा कर लिखा है? इसमें हम बह...

भारत वर्ष को शक विहीन करने वाले राजाधिराजमहाराज "विक्रमादित्य"

विदेशी आक्रांताओं के द्वितीय कड़ी में हमने पुष्यमित्र शुंग के विषय में चर्चा किया, जिन्होंने भारत को यवनों (Indo Greek) के आक्रमण से बचाया. आज हम एक ऐसे सम्राट के विषय में चर्चा करेंगे, जिसने भारत वर्ष में से शकों (Indo-Scythians) के साम्राज्य को उखाड़ फेंका और भारत वर्ष पर 100 वर्ष तक राज्य किया. एक ऐसे सम्राट की, जिन्होंने विक्रम संवत का आरंभ किया. एक ऐसे सम्राट की, जिसे हमारे इतिहासकारों ने अत्यंत परिश्रम से ऐतिहासिक से काल्पनिक पात्र बना दिया है. एक ऐसे राजा की, जिनकी कहानियाँ आज भी विक्रम बैताल और सिंहासन बत्तीसी में सुनाये जाते है. हम चर्चा करेंगे भारत वर्ष के चक्रवर्ती सम्राट विक्रमसेन की, जिन्हे आगे चल कर "विक्रमादित्य" कहा जाने लगा. विक्रमसेन की महानताऔर श्रेष्ठता समझने के लिए केवल इतना कहना ही पर्याप्त है कि "अगर किसी राजा को महान बतलाना हो, उसे नाम में विक्रमादित्य जोड़ दिया जाता था." इस प्रकार विक्रमादित्य नाम महानता का प्रतिक एक उपाधि बन गया और विक्रमादित्य एक काल्पनिक पात्र. आज विदेशी आक्रांताओं के तृतीय भाग में हम उन्ही विक्रमादित्य की चर्चा करेंगे. शकों...

भारत और वैदिक धर्म के रक्षक पुष्यमित्र शुंग

विदेशी आक्रांताओं के प्रथम कड़ी में हमने सिकंदर के भारत पर आक्रमण और राजा पुरु के साथ युद्ध के विषय में चर्चा किया था. विदेशी आक्रांताओं की द्वितीय कड़ी में हम ऐसे एक महान राजा के विषय में चर्चा करेंगे, जिसे एक षड़यंत्र कर इतिहास के पन्नों से मिटाने के लिए हर संभव प्रयत्न किया गया. कभी उसे बौद्ध धर्म का कट्टर विरोधी और बौद्ध भिक्षुकों का संहारक कहा गया, कभी उसे कट्टर वैदिक शासन को पुनः स्थापित करने वाला कहा गया. किन्तु वामपंथी इतिहासकारों ने कभी उस महान राजा को उचित का श्रेय दिया ही नहीं. क्योंकि वह एक ब्राम्हण राजा था. यही कारण है कि आज वह राजा, जिसे "भारत का रक्षक" का उपनाम दिया जाना चाहिए था, भारत के इतिहास के पन्नों से विलुप्त कर दिया गया है. हम बात कर रहे है पुष्यमित्र शुंग की, जिन्होंने भारत की रक्षा यवन (Indo Greek) आक्रमण से किया. सिकंदर (Alexander) के आक्रमण के बाद का भारत (मगध साम्राज्य) सिकंदर के भारत पर आक्रमण और राजा पुरु के साथ युद्ध के बाद आचार्य चाणक्य ने नंदवंश के अंतिम राजा धनानंद को राजगद्दी से पद्चुस्त कर चन्द्रगुप्त को मगध का राजा बनाया. यहीं से मगध में मौर्...

जैन: भारत के असली अल्पसंख्यकों में से एक

भारत की सभ्यता प्राचीनतम सभ्यताओं में से एक है. यहाँ सनातन धर्म के साथ साथ जैन धर्म बौद्ध धर्म को मानाने वाले लोग शांति और समभाव से सदियों से रहते आ रहे है. भारत के कोने कोने में सनातन धर्म के मंदिरो के साथ साथ बौद्ध मठों और जैन तीर्थ स्थानों का भी अपना इतिहास रहा है. किन्तु तलवार के दम पर एक धर्म का फैलाव इस तरह हुआ कि आज अपने ही देश में यह प्राचीन धर्म एक अल्पसंख्यक बन कर रह गए है. ज्यादा संख्या न होने की वजह से किसी के वोट बैंक को ज्यादा फायदा नहीं पंहुचा सकते, इसी वजह से यह अल्पसंख्यक हमेशा से ही उपेक्षित रहा है. हद तो तब हो गई, जब राज्य सरकारों के द्वारा इन देरासरों की उचित सुरक्षा और रख रखाव का आभाव देखा गया. आज की चर्चा हम इसी उपेक्षित जैन समाज पर करेंगें. जैन धर्म का इतिहास इस धर्म का इतिहास सनातन धर्म के समानांतर चला आ रहा है. जैन धर्म में मानाने वाले अपनी भगवान को तीर्थकर कहते है. इस प्रकार जैन धर्म के प्रथम तीर्थकर ऋषभदेव है, जो इस धर्म के संस्थापक माने जाते है. ऋषभदेव को "आदिदेव" या "आदिश्वरा" भी कह कर संबोधित किया जाता है, जिसका अर्थ होता है प्रथम ईश्वर...

किसान आंदोलन: राजनैतिक दलों के लिए एक अवसर?

इस से पहले के एक लेख में हमने नए कृषि कानून के बारे में चर्चा किया था, जिसमें हमने केवल उस कानून, उस कानून के प्रावधान और उस कानून के प्रावधान से संबंधित समस्याओं और उनके उचित समाधान के बारे में बात किया था. आज हम थोड़ा सा बात करेंगें, इस किसान आंदोलन के नेताओं की मांगों के बारे में और साथ ही साथ इसी किसान आंदोलन में खुद के एक और मौका ढूँढने वाले राजनैतिक दलों के बारे में. साथ में यह भी समझने की कोशिश करेंगें कि "क्या यह आंदोलन किसानो का ही आंदोलन है या किसी राजनैतिक दल के इशारे पर किया जा रहा है, ताकि वह इस से अपना कोई स्वार्थ सिद्ध कर सके." किसान आंदोलन के नेताओं की मांग किसान आंदोलन के नेता बस इन तीनों कानून को रद्द करने की मांग कर रहे हैं. वो इन कानून में किसी भी तरह के सुधार कर के लागु करने के पक्ष में नहीं हैं. वो सभी जिद्द पर अड़े हुए हैं कि बस यह कानून रद्द करो और न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP:- Minimum Support Price) पर कानून बनाओ. कही न कही इस आंदोलन का मुख्या मुद्दा भी MSP ही है. MSP अर्थात किसी भी फसल को खरीदने का न्यूनतम मूल्य, जो किसान को APMC में मिलता है. नए कृषि क...