लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक Skip to main content

लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक

बाल गंगाधर तिलक, जिन्हे लोकमान्य तिलक के नाम से भी जाना जाता है. लोकमान्य अर्थात लोगों द्वारा माना गया या स्वीकृत किया गया. तिलक, जिनके मृत्य पर गाँधी ने कहा था, "आज हमने आधुनिक भारत के निर्माता को खो दिया है." लोकमान्य तिलक, जिन्होंने सर्वप्रथम पश्चात् शिक्षा का विरोध किया था. बाल गंगाधर, जो शायद भविष्य भी देख सकते थे. उनके कई निर्णय इस बात को सिद्ध भी करते है. बाल गंगाधर तिलक, जिन्होंने पराधीन भारत में ही स्वदेशी और राष्ट्रिय शिक्षा का नारा दिया था. ऐसे महान क्रांतिकारी, विद्वान शिक्षक बाल गंगाधर लोकमान्य तिलक के बारे में थोड़ा देखेंगे. जन्म और बाकि जानकारी तो आपको आसानी से इंटरनेट पर मिल जाएगी, परन्तु उनके जीवन के उसी पहलु को एक अलग नजरिए से देखने का प्रयत्न करेंगे.

प्रारंभिक जीवन
23 जुलाई 1856 के दिन महाराष्ट्र के कोंकण प्रदेश (रत्नागिरी) के चिखली गांव में पंडित गंगाधर रामचंद्र तिलक के घर एक पुत्र का जन्म हुआ था. नाम रखा गया बाल गंगाधर तिलक. तिलक संस्कृत और गणित के प्रखंड विद्वान थे. साथ ही साथ वो एक राष्ट्रवादी, शिक्षक, पत्रकार, समाज सुधारक, वकील और स्वतंत्रता सेनानी थे. तिलक अंग्रेजी शिक्षा के आलोचक थे. क्योकि अंग्रेजी शिक्षा भारतीय सभ्यता के प्रति अनादर सिखाती है. इन्होंने दक्कन शिक्षा सोसाइटी की स्थापन किया, जो भारत में शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिए काम करता था. इन्होंने अंग्रेजी में द मराठा और मराठी में केसरी नामक दो दैनिक समाचार को प्रकाशित करना शुरू किया. इसमें वो अंग्रेजो की क्रूरता और भारतीय संस्कृति के प्रति अंग्रेजों की हीन भावना के बारे में काफी आक्रामक लेख लिखते थे. इसी वजह से इन्हे कई बार जेल जाना पड़ा.

गणेश उत्सव मानाने की शुरुआत
तिलक 1890 में कांग्रेस से जुड़े थे. उस समय अंग्रेजों ने सामाजिक और राजनैतिक करने से लोगों के इकठ्ठा होने पर रोक लगा दिया था. इस से स्वतंत्रता के लिए गतिविधियों में बाधा आ रही थी. इसी का तोड़ निकालने के लिए तिलक ने 1893 में गणेश उत्सव को सामाजिक और धार्मिक त्यौहार के रूप में मानना शुरू किया, जिसमे हर एक जाति के लोग इकठ्ठा होते थे और साथ में पूजा करते थे. ऐसे में जो भी समाचार यहाँ वह भेजना होता था, वह भी आसानी से पहुँचा दिया जाता था. मुग़ल आक्रमण के समय अपने धर्म को बचने के लिए हिन्दू धर्म में आई संकुचितता को दूर करने में मदद मिली. इसी धार्मिक त्यौहार के बीच तिलक लोगों को अंग्रेजी हुकूमत के क्रूर शासन के प्रति जागृत करते थे और स्वतंत्रता संग्राम में भाग लेने के लिए प्रेरित करते थे.

सूरत विभाजन
कांग्रेस का गठन 28 दिसंबर 1885 में एक सेवा निवृत अंग्रेज अधिकारी ए ओ ह्यूम के नेतृत्व में हुआ था. इसके पीछे लार्ड डफरिन का दिमाग था. वह अंग्रेजी हुकूमत के लिए एक सेफ्टी वाल्व बनाना चाहता था और उसी के दिमाग की उपज थी कांग्रेस पार्टी. कांग्रेस के शुरुआती नेता अंग्रेजों के सामने कोई माँग विनती के स्वर में रखते थे. वो अंग्रेजी हुकूमत के पक्षधर थे, इसी वजह से कांग्रेस के इस दौर को भिक्षावृति का दौर भी कहते है. और इस नेताओं को दल का नेता कहा गया. वही एक पक्ष ऐसा भी था, जो माँगने में नहीं बल्कि अपना अधिकर के लिए लड़ने में मानता था. वो अंग्रेजी सत्ता को उखड फेकना चाहता था. ऐसे नेताओं को गरम दाल का नेता नेता कहा गया. नरम दल और गरम दल के विचारों में फर्क.

उदारवादी (नरमपंथी) उग्रवादी (अतिवादी)
सामाजिक आधार-जमींदार एवं शहरों के उच्च माध्यमवर्गीय लोगों के बीच सामाजिक आधार-शहरों के शिक्षित एवं निम्न मध्यवर्गीय लोगों के बीच
सैद्धांतिक प्रेरणास्रोत- पाश्चात्य उदार विचार एवं यूरोपीय इतिह्रास सैद्धांतिक प्रेरणास्रोत- भारतीय इतिह्रास, सांस्कृतिक विरासत एवं परम्परागत हिन्दू मूल्य
ब्रिटिश न्यायप्रियता में विश्वास ब्रिटिश न्यायप्रियता में कोई विश्वास या निष्ठा नहीं
इनका विश्वास था कि ब्रिटेन के साथ राजनीतिक सम्बंध भारत के सामाजिक, राजनीतिक एवं सांस्कृतिक हितों के लिये लाभप्रद होंगे इनका मानना था की ब्रिटेन के साथ राजनितिक सम्बन्ध रहने से भारत का आर्थिक शोषण जारी रहेगा
ब्रिटिश ताज के प्रति पूर्ण निष्ठा इनका विश्वास था की ब्रिटिश ताज भारतीय निष्ठा के प्रति अयोग्य है
इसका मानना कि सरकार विरोधी आन्दोलन मध्यवर्गीय शिक्षित वर्ग तक ही सीमित रहना चाहिए क्योंकि जनसामान्य अभी राजनीतिक कार्यों में सक्रिय भागीदार निभाने के लिए तैयार नहीं है इन्हें जनसामान्य की शक्ति एवं त्याग की भावना में पूर्ण निष्ठा थी
सरकारी सेवाओं में भारतीयों की सहभागिता बढ़ाने एवं संवैधानिक सुधारों की मांग की भारतीय दुर्दशा को दूर करने हेतु स्वराज्य की मांग की
केवल संवैधानिक दायरे में रहकर लक्ष्य पाने में विश्वास रखते थे आवश्यकता पड़ने पर लक्ष्य की प्राप्ति के लिए असंवैधानिक तरीकों- जैसे बहिष्कार एवं अहिंसात्मक प्रतिरोध से परहेज नहीं
पाश्चात्य शिक्षा एवं सभ्यता के समर्थक भारतीय समारोहों के आयोजन तथा प्रेस, शिक्षा एवं भारतीय साहित्य के समर्थक

1905 में बनारस में गोपालकृष्ण गोखले की अध्यक्षता में हुए अधिवेशन में दोनों दलों के बीच का मतभेद सामने आया. तिलक ने नरम दल के नेताओं के विनती वाले स्वर, अंग्रेजों के प्रति सहयोग की भावना और उदार नीति का कटु शब्दों में निंदा किया. तिलक चाहते थे कि स्वदेशी अपनाने और अंग्रेजों के बहिष्कार का आंदोलन को देशव्यापी कर देना चाहिए. परंतु नरम दल के नेता इसे बंगाल तक ही सीमित रखना चाहते थे. नरम दल के नेता चाहते थे कि उनके प्रस्ताव को सभी चुप चाप मान ले. यहीं से नरम दल और गरम दल के बीच में वैचारिक मतभद शुरू हो चुके थे.
1906 में यह मतभेद वापस से शुरू हुआ अध्यक्ष पद को लेकर. नरम दल के नेता राष बिहारी घोष को अध्यक्ष चुनना चाहते थे. वहीं गरम दल के नेता लाला लाजपत राय को. बाद ने दादा भाई नौरा जी अध्यक्ष चुन कर विवाद को टाला गया. परंतु उस अधिवेश में जो प्रस्ताव पारित हुए, वह गरम दल के नेताओं से प्रभावित थे. यह गरम दल की जीत मणि जा रही थी और कांग्रेस पार्टी में उनके बढ़ते वर्चस्व के तरफ इशारा कर रहा था.
1907 का अधिवेशन नागपुर में होना था. परंतु नागपुर को गरम दल के नेताओं का गढ़ माना जाता था. इसी वजह से अधिवेशन सूरत में होना तय हुआ. तिलक वहाँ भी पहुँच गए. तिलक बस यह आश्वासन चाहते थे कि कांग्रेस पार्टी अपने स्वराज और स्वदेशी के किये वादे पर तिकी रहे उस से पीछे न हटे. परंतु नरम दल के नेता नहीं माने और कांग्रेस दो भागों में विभाजित हो गई.
जब कांग्रेस के नेता अंग्रेजी शासन को स्वीकार कर उसकी सहायता कर रहे थे और बाद में डोमिनियन स्टेटस की माँग किया था, उस से काफी समय पहले ही तिलक ने कहा था, "स्वराज मेरा जन्म सिद्ध अधिकार है और मैं उसे लेकर रहूँगा." कांग्रेस के नरम दल के नरम दल के नेताओं का देश के प्रति जो निराशाजनक व्यव्हार था, उसे तिलक ने भाँप लिया था.
"देश के पवित्र स्वाधीनता संग्राम में, मत भूलो की तुम हिन्दू हो." 1906 में ही मुस्लिम लीग की स्थापन हो गई थी. मुस्लिम लीग के नेताओं का अपने धर्म के प्रति आक्रामक तेवर देख कर उन्हें शायद हिन्दुओं की चिंता हुई इसी वजह से उन्होंने ने यह नारा दिया था. और वह शायद गलत भी नहीं थे. 1921 में हुआ मोपला नरसंहार उसी बात का उदहारण है.
तिलक ने अंग्रेजी शिक्षा का विरोध यह कहते हुए किया था कि "अंग्रेजी शिक्षा भारतीय संस्कति का मजाक बनती है और नीचा दिखती है." उन्होंने जो कुछ आज से 100 वर्ष पहले कहा था, वह आज सच ही शाबित हो रहा है. इसका उदहारण देने की जरुराण नहीं है.
उनके द्वारा शुरू किये गणेश उत्सव आए भी बड़े धूम धाम से मनाया जाता है. गणपति की स्थापना से गणपति के विसर्जन तक, वहीं जाति के लोग उस उत्सव में भाग लेते है और बड़े धूम धाम से इस उत्सव को मानते है.
परंतु तिलक को केवल हिन्दू नेता तक ही सीमित कर दिया गया. तिलक के इस दूरदृष्टि को न ही किसी ने समझने का प्रयत्न किया और न ही अपनाने का. तिलक केवल हिन्दुओं के नेता नहीं थे. तिलक अंग्रेजी शासन की वकालत करने वाले नेताओं के बीच स्वराज की माँग करने वाले नेता थे. पश्चात शिक्षा से भारतीय संस्कृति पर होने वाले दूरगामी परिणाम को समझ कर उसका विरोध करने वाले नेता थे. ऐसे महान नेता और शिक्षक को हमारा नमन है.

जय हिन्द
वंदेमातरम


यह भी पढ़ें

Comments

Popular posts from this blog

राजा पुरु और सिकंदर का युद्ध

भारत प्राचीन काल से ही अति समृद्ध देश रहा है. इसके साक्ष्य इतिहास में मिलते है. इसी वजह से भारत को सोने की चिड़ियाँ कहा जाता था. यह भारत की समृद्धि ही थी, जिसके वजह से विदेशी हमेशा से ही भारत की तरफ आकर्षित हुए है और भारत पर आक्रमण कर भारत को विजयी करने की कोशिश करते आए है. भारत पर आक्रमण करने वालों में सिकंदर (Alexander), हूण, तुर्क, मंगोल, मुगल, डच, पुर्तगाली, फ्रांसिसी और ब्रिटिश प्रमुख है. आज से हम भारत पर हुए सभी विदेशी आक्रमणों की चर्चा करेंगे. साथ ही साथ हम ऐसे महान राजा, महाराजा और वीरांगनाओं पर भी चर्चा करेंगे, जिन्होंने इन विदेशी आक्रांताओ के विरुद्ध या तो बहादुरी से युद्ध किया या फिर उन्हें पराजित कर वापस लौटने पर मजबूर कर दिया. यह केवल एक इसी लेख में लिख पाना संभव नहीं है. वजह से इसके मैं कई भागों में लिखूँगा. इस कड़ी के पहले भाग में हम बात करेंगे सिकंदर की, जिसे यूरोपीय और कुछ हमारे इतिहासकार महान की उपाधि देते है. हम इस बात पर भी चर्चा करेंगे कि क्या सिकंदर वास्तव में इतना महान था या फिर यूरोपीय इतिहासकारों ने सिकंदर के बारे में कुछ ज्यादा ही बढ़ा चढ़ा कर लिखा है? इसमें हम बह...

भारत वर्ष को शक विहीन करने वाले राजाधिराजमहाराज "विक्रमादित्य"

विदेशी आक्रांताओं के द्वितीय कड़ी में हमने पुष्यमित्र शुंग के विषय में चर्चा किया, जिन्होंने भारत को यवनों (Indo Greek) के आक्रमण से बचाया. आज हम एक ऐसे सम्राट के विषय में चर्चा करेंगे, जिसने भारत वर्ष में से शकों (Indo-Scythians) के साम्राज्य को उखाड़ फेंका और भारत वर्ष पर 100 वर्ष तक राज्य किया. एक ऐसे सम्राट की, जिन्होंने विक्रम संवत का आरंभ किया. एक ऐसे सम्राट की, जिसे हमारे इतिहासकारों ने अत्यंत परिश्रम से ऐतिहासिक से काल्पनिक पात्र बना दिया है. एक ऐसे राजा की, जिनकी कहानियाँ आज भी विक्रम बैताल और सिंहासन बत्तीसी में सुनाये जाते है. हम चर्चा करेंगे भारत वर्ष के चक्रवर्ती सम्राट विक्रमसेन की, जिन्हे आगे चल कर "विक्रमादित्य" कहा जाने लगा. विक्रमसेन की महानताऔर श्रेष्ठता समझने के लिए केवल इतना कहना ही पर्याप्त है कि "अगर किसी राजा को महान बतलाना हो, उसे नाम में विक्रमादित्य जोड़ दिया जाता था." इस प्रकार विक्रमादित्य नाम महानता का प्रतिक एक उपाधि बन गया और विक्रमादित्य एक काल्पनिक पात्र. आज विदेशी आक्रांताओं के तृतीय भाग में हम उन्ही विक्रमादित्य की चर्चा करेंगे. शकों...

भारत और वैदिक धर्म के रक्षक पुष्यमित्र शुंग

विदेशी आक्रांताओं के प्रथम कड़ी में हमने सिकंदर के भारत पर आक्रमण और राजा पुरु के साथ युद्ध के विषय में चर्चा किया था. विदेशी आक्रांताओं की द्वितीय कड़ी में हम ऐसे एक महान राजा के विषय में चर्चा करेंगे, जिसे एक षड़यंत्र कर इतिहास के पन्नों से मिटाने के लिए हर संभव प्रयत्न किया गया. कभी उसे बौद्ध धर्म का कट्टर विरोधी और बौद्ध भिक्षुकों का संहारक कहा गया, कभी उसे कट्टर वैदिक शासन को पुनः स्थापित करने वाला कहा गया. किन्तु वामपंथी इतिहासकारों ने कभी उस महान राजा को उचित का श्रेय दिया ही नहीं. क्योंकि वह एक ब्राम्हण राजा था. यही कारण है कि आज वह राजा, जिसे "भारत का रक्षक" का उपनाम दिया जाना चाहिए था, भारत के इतिहास के पन्नों से विलुप्त कर दिया गया है. हम बात कर रहे है पुष्यमित्र शुंग की, जिन्होंने भारत की रक्षा यवन (Indo Greek) आक्रमण से किया. सिकंदर (Alexander) के आक्रमण के बाद का भारत (मगध साम्राज्य) सिकंदर के भारत पर आक्रमण और राजा पुरु के साथ युद्ध के बाद आचार्य चाणक्य ने नंदवंश के अंतिम राजा धनानंद को राजगद्दी से पद्चुस्त कर चन्द्रगुप्त को मगध का राजा बनाया. यहीं से मगध में मौर्...

जैन: भारत के असली अल्पसंख्यकों में से एक

भारत की सभ्यता प्राचीनतम सभ्यताओं में से एक है. यहाँ सनातन धर्म के साथ साथ जैन धर्म बौद्ध धर्म को मानाने वाले लोग शांति और समभाव से सदियों से रहते आ रहे है. भारत के कोने कोने में सनातन धर्म के मंदिरो के साथ साथ बौद्ध मठों और जैन तीर्थ स्थानों का भी अपना इतिहास रहा है. किन्तु तलवार के दम पर एक धर्म का फैलाव इस तरह हुआ कि आज अपने ही देश में यह प्राचीन धर्म एक अल्पसंख्यक बन कर रह गए है. ज्यादा संख्या न होने की वजह से किसी के वोट बैंक को ज्यादा फायदा नहीं पंहुचा सकते, इसी वजह से यह अल्पसंख्यक हमेशा से ही उपेक्षित रहा है. हद तो तब हो गई, जब राज्य सरकारों के द्वारा इन देरासरों की उचित सुरक्षा और रख रखाव का आभाव देखा गया. आज की चर्चा हम इसी उपेक्षित जैन समाज पर करेंगें. जैन धर्म का इतिहास इस धर्म का इतिहास सनातन धर्म के समानांतर चला आ रहा है. जैन धर्म में मानाने वाले अपनी भगवान को तीर्थकर कहते है. इस प्रकार जैन धर्म के प्रथम तीर्थकर ऋषभदेव है, जो इस धर्म के संस्थापक माने जाते है. ऋषभदेव को "आदिदेव" या "आदिश्वरा" भी कह कर संबोधित किया जाता है, जिसका अर्थ होता है प्रथम ईश्वर...

किसान आंदोलन: राजनैतिक दलों के लिए एक अवसर?

इस से पहले के एक लेख में हमने नए कृषि कानून के बारे में चर्चा किया था, जिसमें हमने केवल उस कानून, उस कानून के प्रावधान और उस कानून के प्रावधान से संबंधित समस्याओं और उनके उचित समाधान के बारे में बात किया था. आज हम थोड़ा सा बात करेंगें, इस किसान आंदोलन के नेताओं की मांगों के बारे में और साथ ही साथ इसी किसान आंदोलन में खुद के एक और मौका ढूँढने वाले राजनैतिक दलों के बारे में. साथ में यह भी समझने की कोशिश करेंगें कि "क्या यह आंदोलन किसानो का ही आंदोलन है या किसी राजनैतिक दल के इशारे पर किया जा रहा है, ताकि वह इस से अपना कोई स्वार्थ सिद्ध कर सके." किसान आंदोलन के नेताओं की मांग किसान आंदोलन के नेता बस इन तीनों कानून को रद्द करने की मांग कर रहे हैं. वो इन कानून में किसी भी तरह के सुधार कर के लागु करने के पक्ष में नहीं हैं. वो सभी जिद्द पर अड़े हुए हैं कि बस यह कानून रद्द करो और न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP:- Minimum Support Price) पर कानून बनाओ. कही न कही इस आंदोलन का मुख्या मुद्दा भी MSP ही है. MSP अर्थात किसी भी फसल को खरीदने का न्यूनतम मूल्य, जो किसान को APMC में मिलता है. नए कृषि क...