संजू संजय दत्त की बायोपिक नहीं है. Skip to main content

संजू संजय दत्त की बायोपिक नहीं है.

29 जुलाई अर्थात आज का दिन बॉलीवुड के अभिनेता संजय दत्त का जन्मदिवस है. 1959 में जन्मे इस अभिनेता की ज़िंदगी मे बहुत उतार चढाव आए है. संजू, संजय दत्त की बायोपिक कही जाती है. जिसमें संजय दत्त का किरदार रणबीर कपूर ने निभाया था. परन्तु यह फिल्म संजय दत्त की बायोपिक नहीं कही जा सकती है. क्योंकि इस फिल्म में से संजय दत्त की जिंदगी से जुड़े कई महत्वपूर्ण किस्से और किरदार गायब है. कहते है कि संजय दत्त की कहानी 1500 पन्नों में लिखी गई है, उसमें से सिर्फ 500 पन्नों की कहानी में से ही संजू फिल्म बनी हुई है. बाकि 1000 पन्नों की कहानी को अनछुआ ही छोड़ दिया गया है. क्योंकि वो संजय दत्त के काले चरित्र के बारे में था. क्योंकि निर्देशक राजकुमार हिरानी ने खुद इस बात को स्वीकार किया था कि संजू फिल्म को उन्होंने संजय दत्त के जीवन के सकारात्मक पहलु को दिखाने और संजय दत्त के लिए भावनात्मक झुकाव बनाने का प्रयास किया है. आइए जानते है संजय दत्त के जीवन के कुछ अनदेखे पहलु के बारे में.

अंडरवर्ल्ड से रिश्ता
संजय दत्त का अंडरवर्ल्ड से काफी गहरा रिश्ता रहा है. परंतु इस फिल्म में केवल एक लोकल डॉन के बारे में ही दिखाया गया है. 1992 में आई फिल्म यलगार के शूटिंग के समय फिरोज खान ने संजय दत्त को अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद से मिलवाया था. उसके बाद फिरोज खान ने तो दाऊद से दुरी बना लिया, परंतु संजय दत्त को अंडरवर्ल्ड से दोस्ती पसंद आ गई. इतनी ज्यादा पसंद आ गई कि वह अपनी फिल्म के को स्टार की शिकायत भी अंडरवर्ल्ड से करने लगे. उसके अलावा बॉलीवुड के फिल्मी सितारों और अंडरवर्ल्ड के बीच सुलह भी करवाने लगे. छोटा शकील और संजय दत्त के बातचीत का टेप आज भी यूट्यूब पर मौजूद है. अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम ने संजय दत्त को AK 56 राइफल पहुँचाया था. उसके बाद इन दोनों में गहरी दोस्ती हो गई थी. हालाँकि बाद में दोनों की यह दोस्ती दुश्मनी में बदल गई थी और अबू सालेम ने अपने शूटर्स को संजय दत्त को मारने के लिए भेजा था. तब संजय दत्त ने फिरोज खान के भाई संजय खान ने मदद माँगा और संजय खान ने बीच बचाव किया. संजय खान के बीच बचाव के बाद अबू सलेम ने अपने शूटर्स को वापस बुला लिया था. उसके बदले में संजय खान ने संजय दत्त से मोटी रकम लिया था.
संजू में यह भी दिखाया गया है कि संजय दत्त अपने परिवार की रक्षा के लिए AK 56 रखते है. परंतु संजय दत्त ने खुद इस बात को कबुल किया है कि उन्हें हथियार रखने का शौख था.

माधुरी दीक्षित से संबंध 
संजू फिल्म में संजय दत्त का 350 लड़कियों से संबंध था ऐसा दिखाया जाता है. परंतु संजय दत्त की जीवन में रहे महत्वपूर्ण लड़कियों के बारे में बताया ही नहीं गया है. जिनमें टीना मुनिम, ऋचा शर्मा, लिज़ा रे, रिहा पिल्लई माधुरी दीक्षित से रिश्ता रहा है. इनमें से ऋचा शर्मा संजय दत्त की पहली पत्नी थी, ऋचा शर्मा और संजय दत्त की ही बेटी त्रिशाला दत्त है जो अपने नाना नानी के पास रहती है. ऋचा को ब्रेन ट्यूमर हो गया था, उसी समय संजय दत्त और माधुरी दीक्षित के रिश्तों की खबर भी आग की तरह फैलने लगी. इन दोनों के रिश्तों का अंत तब आया, जब संजय दत्त को 1993 में जेल जाना पड़ा था. रिहा पिल्लई जो संजय दत्त की दूसरी पत्नी थी, उस से भी रिश्ता ज्यादा लम्बा नहीं चला. उसके बाद संजय दत्त का नाम रेखा से भी जुड़ चुका है. 

बाला साहेब ठाकरे से मदद
संजय दत्त पर जब बम धमाकों में शामिल होने का आरोप लगा, तब उनके पिता सुनील दत्त जो उस समय कांग्रेस के नेता थे, लगभग हर एक मंत्री के पास जाकर मदद मांग चुके थे. परंतु देशद्रोह का आरोप लगने की वजह से कोई उनकी मदद नहीं कर रहा था. तब सुनील दत्त के रिश्तेदार और अभिनेता राजेंद्र कुमार ने बाला साहेब ठाकरे से मदद मांगने को कहा. सुनील दत्त को यह बात पसंद नहीं आई, परंतु बेटे की खातिर वे यह भी करने को तैयार हो गए. राजेंद्र कुमार सुनील दत्त और संजय दत्त को लेकर बाला साहेब के यहाँ पहुँचे. वहाँ सुनील दत्त ने बाला साहेब को पूरी बात बताया और तब बाला साहेब ने कहा कि देखता हुँ मैं क्या कर सकता हुँ. उसके संजय दत्त को अलग कमरे में लेकर गए और संजय दत्त को बहुत डांटा था.
बाद में जब संजय दत्त का अंडरवर्ल्ड के साथ रिश्ते की खबर बहार आई तब बाला साहेब ने कहा था कि उसे फांसी पर लटका दो, मुझे उस से कोई मतलब नही है. 
 
अभिनेता से नेता तक
संजय दत्त राजनीती में आने का तय कर चुके थे. संजय दत्त को मुलायम सिंह यादव की समाजवादी पार्टी ने टिकट दे भी दिया था. परंतु 1993 में बम ब्लास्ट केस में आरोपी होने के कारण अदालत ने संजय दत्त को चुनाव लड़ने नहीं दिया. वरना आज संजय दत्त भी नेता होते.
इसके अलावा संजय दत्त राहुल गाँधी के लिए चुनाव प्रचार भी कर चुके है.

संजय दत्त से जुडी अफवाहों के बारे में मैं बात नहीं कर रहा. अफवाह तो बहुत ज्यादा गंभीर आरोप लगा रहे है.
साथ ही साथ फिल्म में संजय दत्त के बॉलीवुड में रहे बहुत करीबी दोस्तों के बारे में भी कोई जिक्र नहीं है.
संजू में जितनी भी कहानी दिखाई गई हो, यह बात तो तय है कि एक लड़कीबाज ड्रग्स लेने वाला अंडरवर्ल्ड से सम्बन्ध रखने वाला और AK 56 जैसा खतरनाक हथियार रखने वाला हमारा आदर्श कभी नहीं बन सकता.

जय हिन्द
वन्देमातरम

#SanjayDuttBiopicSanju #SanjayDutt #AK56AssultRifle #1993MumbaiBombBlast #DawoodIbrahim #AbuSalem #BalaSahebThackeray #SunilDutt #Drugs #Playboy

Comments

  1. Aj pta chala sanjay dutt samajwadi party ke neta hai...pehle nahi pta tha

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

कविता: नारी शक्ति

नारी को सनातन धर्म में पूजनीय बताया गया है और देवी का स्थान दिया गया है. तभी कहा गया है कि " यत्र नारी पूज्यन्ते, रमन्ते तत्र देवता." अर्थात जहाँ नारी की पूजा होती है, देवताओं का वहीं वास होता है. यहाँ पूजा का मतलब है सम्मान. परंतु यह समाज धीरे धीरे पुरुष प्रधान बनता गया. नारी और उनके अस्तित्व पर प्रश्नचिन्ह खड़ा करता गया. हालाँकि स्थिति पहले से कुछ हद तक सुधरी जरूर है. परंतु यह प्रत्येक जगह नहीं. आज भी कही कही स्थिति दयनीय है. इसे बदलने की जरुरत है. नारी शक्ति पर मैंने यह कविता लिखा है, जिसका शीर्षक ही है नारी शक्ति.  नारी शक्ति नारी तू कमजोर नहीं, जीवन का आधार है. तुझ बिन जीवन तो, क्या असंभव पूरा संसार है. तू माँ है बहन है बेटी है, तू शिव में शक्ति का इकार है. तुझ बिन शिव शव है, ये मनुष्य तो निराधार है. तू काली है तू दुर्गा है, तू शक्ति का श्रोत है. तू भवानी जगदम्बा है, तू ही जीवन ज्योत है. क्षमा में तू गंगा है, ममता में तू धरती है. तू युद्ध में रणचंडी है, जीवनदायनी प्रकृति है. जय हिन्द वंदेमातरम

कविता: भारत देश

भारत में अक्सर बहस होता रहता है कि एक धर्म विशेष पर बहुत जुल्म हो रहे है. उन्हें परेशान किया जा रहा है. परंतु सच यह है कि वह धर्म विशेष भारत देश में जितने आराम से और स्वतंत्रता से रह रहे हैं, उतनी स्वतंत्रता से वह कहीं और नहीं रह सकते. यह वही भारत देश है, जहाँ वोट बैंक की राजनीती के लिए लोगों को उनके जाति और धर्म के नाम पर बाँटा जाता है. जहाँ का युवा "इस देश का कुछ नहीं हो सकता" कह कर हर बात को टाल देता है. जहाँ देश भक्ति सिर्फ क्रिकेट मैच या आतंकवादी हमले पर ही जागती है. जहाँ जुर्म होते देख गाँधी की अहिंसा याद आती है. इन्ही सभी बातों को ध्यान में रख कर कुछ दिन पहले मैंने एक कविता लिखा था, जिसे आप सब के सामने प्रस्तुत कर रहा हूँ, जिसका शीर्षक है, "भारत देश" भारत देश एक तरफ देश की सीमा पर, सिपाही अपना खून बहता है. वहीं कड़ी सुरक्षा में रहने वाला, खुद को असुरक्षित पाता है. जहाँ कायर शराफत की चादर ओढ़े है, और अपराधी देश को चलता है. जहाँ अपनी गलती कोई नहीं मानता, पर दूसरों को दोषी ठहराता है. वही ए मेरे प्यारे दोस्त, भारत देश कहलाता है. जहाँ इंसान को इंसानियत से नहीं, भाषा...

एक जैन वीरांगना: रानी अब्बक्का चौटा

भारतीय तटरक्षक बल ने 2012 में अपने खेमे में एक गश्ती पोत को शामिल किया. भारत में निर्मित इस पोत का निर्माण हिंदुस्तान शिप यार्ड में विशाखापटनम में हुआ था. 50 मीटर  लंबे इस गश्ती पोत में 5 अधिकारियों के साथ 34 नाविक इसमें रह सकते है. इसमें 1x 30mm CRN Naval Gun और 2x12.7mm HMG (High Machine Gan)  लगा हुआ है. इस गश्ती पोत का नाम है रानी अब्बक्का Class Patrol Vessel. अब मन में यह सवाल आया होगा कि कौन है ये रानी अब्बक्का, जिनके नाम पर इस गश्ती पोत का नाम रखा गया है? आइए  देखते है.

राजा पुरु और सिकंदर का युद्ध

भारत प्राचीन काल से ही अति समृद्ध देश रहा है. इसके साक्ष्य इतिहास में मिलते है. इसी वजह से भारत को सोने की चिड़ियाँ कहा जाता था. यह भारत की समृद्धि ही थी, जिसके वजह से विदेशी हमेशा से ही भारत की तरफ आकर्षित हुए है और भारत पर आक्रमण कर भारत को विजयी करने की कोशिश करते आए है. भारत पर आक्रमण करने वालों में सिकंदर (Alexander), हूण, तुर्क, मंगोल, मुगल, डच, पुर्तगाली, फ्रांसिसी और ब्रिटिश प्रमुख है. आज से हम भारत पर हुए सभी विदेशी आक्रमणों की चर्चा करेंगे. साथ ही साथ हम ऐसे महान राजा, महाराजा और वीरांगनाओं पर भी चर्चा करेंगे, जिन्होंने इन विदेशी आक्रांताओ के विरुद्ध या तो बहादुरी से युद्ध किया या फिर उन्हें पराजित कर वापस लौटने पर मजबूर कर दिया. यह केवल एक इसी लेख में लिख पाना संभव नहीं है. वजह से इसके मैं कई भागों में लिखूँगा. इस कड़ी के पहले भाग में हम बात करेंगे सिकंदर की, जिसे यूरोपीय और कुछ हमारे इतिहासकार महान की उपाधि देते है. हम इस बात पर भी चर्चा करेंगे कि क्या सिकंदर वास्तव में इतना महान था या फिर यूरोपीय इतिहासकारों ने सिकंदर के बारे में कुछ ज्यादा ही बढ़ा चढ़ा कर लिखा है? इसमें हम बह...

भारत वर्ष को शक विहीन करने वाले राजाधिराजमहाराज "विक्रमादित्य"

विदेशी आक्रांताओं के द्वितीय कड़ी में हमने पुष्यमित्र शुंग के विषय में चर्चा किया, जिन्होंने भारत को यवनों (Indo Greek) के आक्रमण से बचाया. आज हम एक ऐसे सम्राट के विषय में चर्चा करेंगे, जिसने भारत वर्ष में से शकों (Indo-Scythians) के साम्राज्य को उखाड़ फेंका और भारत वर्ष पर 100 वर्ष तक राज्य किया. एक ऐसे सम्राट की, जिन्होंने विक्रम संवत का आरंभ किया. एक ऐसे सम्राट की, जिसे हमारे इतिहासकारों ने अत्यंत परिश्रम से ऐतिहासिक से काल्पनिक पात्र बना दिया है. एक ऐसे राजा की, जिनकी कहानियाँ आज भी विक्रम बैताल और सिंहासन बत्तीसी में सुनाये जाते है. हम चर्चा करेंगे भारत वर्ष के चक्रवर्ती सम्राट विक्रमसेन की, जिन्हे आगे चल कर "विक्रमादित्य" कहा जाने लगा. विक्रमसेन की महानताऔर श्रेष्ठता समझने के लिए केवल इतना कहना ही पर्याप्त है कि "अगर किसी राजा को महान बतलाना हो, उसे नाम में विक्रमादित्य जोड़ दिया जाता था." इस प्रकार विक्रमादित्य नाम महानता का प्रतिक एक उपाधि बन गया और विक्रमादित्य एक काल्पनिक पात्र. आज विदेशी आक्रांताओं के तृतीय भाग में हम उन्ही विक्रमादित्य की चर्चा करेंगे. शकों...